फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटिंग कंपनी ने ड्रेस कोड के नाम पर जमा कराए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र की मार्केटिंग कंपनी ने ड्रेस कोड के नाम पर लड़कों से एक-एक हजार रुपये जमा कराए। 15 दिन काम कराने के बाद उन्हें बिना वेतन के निकाल दिया। लड़कों ने थाना बारादरी में कंपनी के संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। कंपनी के अनिल चौहान, शिवि शर्मा, अनुज चौहान, विजय कुमार, अंकुश, रजत शर्मा, संजीव सिंह, बलजीत सिंह आदि ने बताया कि विज्ञापन के जरिए उन्होंने एक मार्केटिंग कंपनी का ज्वाइन किया। शुरूआत में कंपनी के संचालक ने 15 दिन की ट्रेनिंग की बात कही। बाद में संचालक ने एक-एक हजार रुपये ड्रेस कोड के लिए जमा कराए। इन लड़कों का कहना है कि उन्हें काम करते हुए डेढ़ महीने से ऊपर हो गया है लेकिन कोई वेतन नहीं मिला है। इस मामले में थाना बारादरी में संचालक के लिखाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें