बरेली। निजी कॉलेजों में सीधे प्रवेश का आज रविवार को अंतिम मौका है। दो दिन में 31 हजार सीटों के सापेक्ष 17,500 एडमिशन ही हुए हैं, जिसके चलते बीएड की सारी सीटें भरने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
बीएड की तीन चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया के बावजूद करीब 31 हजार सीटें खाली रह गईं, जिसके चलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने निजी कॉलेज संचालकों को इन सीटों पर सशर्त सीधे प्रवेश लेने की छूट दी थी। इसके लिए शुक्रवार 12 जुलाई से रविवार 14 जुलाई तक अंतिम मौका दिया गया था। मगर पहले शुक्रवार और शनिवार को 17500 अभ्यर्थियों ने ही सीधे एडमिशन लिए हैं। अब रविवार को सीधे एडमिशन का अंतिम दिन है, ऐसे में सीटें भरने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।