बरेली। एमफिल इतिहास की काउंसलिंग प्रक्रिया 19 और 20 जुलाई को होगी। इसमें 16 सीटों पर 34 दावेदार हैं, अगर कोई अभ्यर्थी एक बार चूका तो उसे दूसरा मौका मिलना मुश्किल होगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमफिल प्रवेश परीक्षा में गरीब सवर्ण कोटा समेत 16 सीटों के लिए 71 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होता है, जिसमें 34 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव ने बताया कि इन अभ्यर्थियों की सूची विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। इनकी काउंसलिंग 19 और 20 जुलाई को होगी। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचा तो वेटिंग वाले को एडमिशन दे दिया जाएगा।