फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री ने चौकी पुलिस से वापस कराए रिश्वत के दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। चाचा भतीजे के मामूली झगडे़ में नवाबपुरा चौकी पुलिस ने दस हजार की रिश्वत ले ली। जब यह मामला सिंचाई मंत्री के दरबार में पहुंचा तो उन्होंनेे तत्काल चौकी प्रभारी को तलब कर जमकर हड़काया और रिश्वत के पैसे वापस कराकर दरोगा पर कार्रवाई कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन

गांव व्योंधन बुजुर्ग में छह जुलाई को राधेश्याम के बेटे की शादी थी। शाम को ही राधेश्याम के भाई शिशुपाल व विजयपाल का भतीजे रतनेश व दन्ने से शराब के नशे में कहासुनी हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। रात में ही पुलिस चारों को पकड़कर चौकी में बंद कर दिया। सुबह राधेश्याम के बेटे की बरात जानी थी। उनके दो भाई व भतीजे चौकी में बंद थे। दोनों पक्ष फैसला भी कर चुके थे। फिर भी चौकी पुलिस उन्हें छोड़ने के एवज में 15 हजार रुपये मांग रही थी। न देने पर जेल भेजने की धमकी दे रही थी। बरात में किसी प्रकार का खलल न पड़े तो राधेश्याम ने चौकी पुलिस को दस हजार रुपये दे दिए। शनिवार को सदस्यता अभियान के तहत सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह गांव व्योंधन में पहुंचे तो रतनेश ने उनसे शिकायत की और चौकी पुलिस की करतूत बताई। शिकायत को गंभीरता से लेकर सिंचाई मंत्री ने एसएसपी से बात कर तत्काल चौकी इंचार्ज पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें