फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कॉलेजों को मान्यता समाप्त करने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहद कम संख्या में पंजीकरण और परीक्षाफल भी कम रहने के मामले को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को क्षेत्रीय सचिव ने दो विद्यालयों को नोटिस जारी कर शैक्षिक स्तर सुधारने और विद्यालय में छात्र संख्या न सुधरने पर मान्यता रद किए जाने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज के राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में हाईस्कूल में महज तीन छात्र पंजीकृत हुए। जिसमें से एक भी छात्र उत्तीर्ण नहीं हुआ है। वहीं, एमएस यादव कन्या इंटर कॉलेज में 29 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 16 उत्तीर्ण हुए। बेहद कम संख्या में पंजीकरण और उत्तीर्ण प्रतिशत भी कम रहने पर क्षेत्रीय सचिव ने नोटिस जारी की है। वहीं, चल रहे सत्र में भी स्थिति नहीं सुधरने पर मान्यता रद करने की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें