फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय डिग्री कॉलेज मेें सीटों की अपेक्षा छात्र-छात्राओं के आवेदन दो गुने से भी ज्यादा आए हैं, ऐसे में कॉलेज प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय के लिए पत्राचार किया गया है, जिसमें सीट बढ़ाने की बात कही गई है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों का कॉलेज में प्रवेश लिया जा सके।
विज्ञापन

शहर में दो राजकीय डिग्री कॉलेज और दो अर्ध सरकारी डिग्री कॉलेज हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से छात्र-छात्राओं ने अर्ध सरकारी कॉलेजों की ओर से आंखें फेरकर राजकीय कॉलेजों की ओर अपना रुख करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि वहां पर सीट से कहीं ज्यादा आवेदन कॉलेज प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। चूंकि स्नातक में शासन स्तर से सीटों में बढ़ोतरी कर दी गई है, लेकिन परास्नातक में सीट की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिसके चलते कॉलेज प्रशासन की ओर से सीटों को बढ़ाने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय के लिए पत्राचार किया है। इसमें कहा कि उनके यहां पर जो सीट निर्धारित हैं, उससे दोगुने से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। ऐसे स्थिति में यहां पर अधिकांश छात्र-छात्राएं कक्षा में प्रवेश पाने से वंचित रहे जाएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए कॉलेज में सीट बढ़ाने पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें