फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो! आज नहीं होगी पढ़ाई.. स्कूल में है सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रिछा। दमखोदा ब्लॉक के मनुनागरा जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों ने पढ़ाई के समय विद्यालय परिसर में सगाई समारोह करने की अनुमति दे दी, इससे पढ़ाई चौपट हो गई। बच्चे स्कूल आए, लेकिन कुछ देर रुककर लौट गए। मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई तो उन्होंने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

दमखोदा ब्लॉक के गांव मनुनागर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में बुधवार को प्रधानाध्यापक ने गांव के नत्थूलाल जाटव को बेटे की सगाई का समारोह आयोजित करने की अनुमति दे दी। लगन का सारा कार्यक्रम स्कूल परिसर में ही था, सो सुबह से तैयारियां चल रही थीं। इससे स्कूल में पढ़ाई नहीं हो सकी। हालांकि स्कूल में पंजीकृत 50 बच्चों में से 34 आए थे, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद लौट गए। स्कूल में लगन कार्यक्रम की शिकायत जब कुछ ग्रामीणों ने बीईओ शेर सिंह से की तो उन्होंने स्कूल में तैनात एकमात्र अध्यापक प्रदीप कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उधर, गौंटिया रामनगर प्राथमिक विद्यालय में साढे़ ग्यारह बजे तक चार अध्यापकों में सिर्फ एक श्रीश श्रीवास्तव के पहुंचने पर बाकी तीन अध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है।
 
मनुनागर जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई के समय लगन कार्यक्रम होने की शिकायत मिली है, यह गलत है। अध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शेर सिंह, बीईओ दमखोदा ब्लॉक।
विज्ञापन

स्कूल टाइम में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ, रोज की तरह स्कूल में पढ़ाई हुई है। स्कूल टाइम में कार्यक्रम के आयोजन का समान आ रहा था, जिसे वापस करा दिया गया। - प्रदीप सिंह, प्रधानाध्यापक, जूनियर हाईस्कूल मनुनागर।
विज्ञापन

फोटो---स्कूल में लगन का कार्यक्रम होने से बैरंग लौटते बच्चे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें