फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना हलवा खाया.. मोमबत्तियां जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया

Sun, 15 Oct 2017 01:24 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
हलुवा ‌िववितरण्‍ा करते लाोग
विज्ञापन

विज्ञापन
‘सृजन-शांति के वास्ते है जरूरी कि हर द्वार पर रोशनी गीत गाए ...’ तुलसी मठ के महंत कमल नयन दास द्वारा ये पंक्तियां बोलने के साथ सुबह साढ़े 11 बजे सद्भावना हलवा वितरण का शुभारंभ हुआ। शहर के गणमान्य लोगों ने कार्निवल के मंच पर आकर बरेली शहर के लिए सद्भावना की जरूरत को अपने शब्दों में बयां किया। धर्म, शिक्षा, राजनीति और प्रशासन से आए जुड़े जिम्मेदारों ने अमर उजाला के सद्भावना हलवे के पीछे का नेक उद्देश्य समझा और उसे सराहा। इसके बाद सभी ने सद्भावना हलवे का स्वाद लिया। इसी के साथ आयोजन स्थल डीडीपुरम और शहर के अन्य 25 स्थानों पर एक साथ सद्भावना हलवे का वितरण हुआ। 
  

सवा लाख लोगों ने खाया हलवा 
सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तक निर्धारित 25 स्थानों पर हलवा बंटा। हमने एक लाख लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया था, मगर हलवा ग्रहण करने वालों की संख्या सवा लाख हो गई। सबसे अधिक लोगों को एक साथ हलवा खिलाकर इस बार भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए दावा किया गया है। कई जगह इतनी भीड़ थी कि बाकायदा लाइन लगवाकर हलवा बांटा गया। इस दौरान शहरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

  यहां हुआ हलवा वितरण - स्वास्तिक मार्बल डेलापीर, जानकी मार्बल मॉडल टाउन, डीडीपुरम कार्निवल स्थल, कोहली क्लाथ स्टोर कोहाड़ापीर, जिला अस्पताल के पास, भाटिया हौजरी कुमार टॉकीज के सामने, सिकलापुर चौराहा कॉलेज रोड, एलन क्लब मार्केट, व्यापार मंडल कार्यालय शहामतगंज, बटलर प्लाजा, शुभम फोटोस्टेट तहसील गेट के सामने, मढ़ीनाथ शिव मंदिर के पास, चौरासी घंटा देवी मंदिर बदायूं रोड, सीबीगंज पुलिस चौकी के सामने, कांधरपुर मेन बाजार लाल फाटक के पार, भसीन केमिस्ट बिहारीपुर पुलिस चौकी, आलमगिरीगंज, दुर्गा कांपलेक्स शील चौराहा, योगेंद्र एजेंसी गली नवाबान, सुभाषनगर मेन रोड, मुन्ना खां की नीम सैलानी रोड, रजा चौक सैलानी, आजाद स्कूल के पास पुराना शहर, सीआई पार्क के सामने प्रेमनगर, मेडिसिटी हॉस्पिटल पीलीभीत बाईपास। वितरण उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, संजीव चांदना, नवीन अग्रवाल, राजेश जसोरिया, मनमोहन सब्बरवाल के संयोजन में हुआ।
विज्ञापन


इनका रहा सहयोग
नवीन अग्रवाल, भवानी दत्त जोशी, विजय सक्सेना, दुष्यंत कोहली, राजू अरोरा, दर्शनलाल भाटिया, रविंद्र यादव, श्रीष गुप्ता, सतीश शर्मा, नीलेश अग्रवाल, आशीष शर्मा, महेश कनौजिया, रवि अरोरा, रचित गुप्ता, मनोहर सिंह यादव, राजकमल भसीन, राजेश कटिहा, आलोक अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, सौरभ श्रीवास्तव, मोहसिन आलम, हाजी शाकिब, हनीफ खान, संदीप देसाई, डॉ. विमल भारद्वाज। इस दौरान सपा नेता प्रमोद यादव, हैदर अली, वैभव गंगवार, भाजपा महामंत्री यतिन भाटिया, कांग्रेस शहर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें