फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये का ई स्टांप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोगों को उम्मीद थी कि दिसंबर में स्टांप की किल्लत दूर होने के बाद कुछ सहूलियत मिलने की उम्मीद थी लेकिन अब भी स्टांप का संकट बरकरार है। स्टांप आगे कब उपलब्ध होंगे, इस बारे में भी अधिकारी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। हालांकि दस रुपये के स्टांप की जगह अब ई स्टांप मिलना शुरू हो गया है। इससे लोगों की मुश्किलें कुछ आसान हुई हैं।
विज्ञापन

दस रुपये का स्टांप लंबे समय से उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। दस की जगह पर बीस रुपये का स्टांप लेना पड़ रहा था। पांच हजार का स्टांप भी खत्म होने के कारण रजिस्ट्री कराने वालों को दिक्कत हो रही थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि दिसंबर में कुछ स्टाम्प कानपुर मुख्यालय से मिल सकते हैं लेकिन उनका आवंटन नहीं हुआ। स्टांप की कमी को देखते हुए वेंडरों ने ई स्टांप का लाइसेंस लेना शुरू कर दिया। अब साठ प्रतिशत रजिस्ट्रियां ई स्टांप से हो रही हैं। दस रुपये का ई स्टांप आने से लोगों को काफी राहत मिली है। मुख्य कोष अधिकारी अनवर अहमद ने बताया कि उम्मीद तो थी लेकिन स्टांप नहीं आए। अब कब आएंगे कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें