तीन किमी तक का किराया 12 रुपये, हर 15 मिनट में मिलेगी बस
रूट एक और तीन पर पांच-पांच बसों को लगाया गया है, जबकि रूट नंबर दो पर फिलहाल तीन बसों को चलाया जाएगा। ये रूट 17, 13 और 16 किलोमीटर के हैं। ई-बस में सफर के लिए न्यूनतम तीन किलोमीटर तक का किराया 12 रुपये तय किया गया है। जिन बसों का संचालन सोमवार से शहर में किया जाना है, उनके चालकों-परिचालकों को ड्यूटी आवंटित कर दी गई है। बसों का संचालन सुबह सात से शाम छह बजे तक किया जाएगा।
ये मार्ग निर्धारित
रूट एक: स्वालेनगर से जंक्शन वाया सौफुटा, पीलीभीत बाइपास
17 किलोमीटर के इस रूट पर 25 स्टॉपेज होंगे। इस रूट पर स्वालेनगर मिनी बाइपास-जंक्शन के बीच बसें कर्मचारी नगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत बिहार चौराहा, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई, टूलिप, डेलापीर चौराहा, वीर सावरकर नगर, तुलाशेरपुर, सौफुटा रोड तिराहा, संजयनगर, सुरेश शर्मा नगर, डोहरा रोड, रुहेलखंड विवि, बीसलपुर चौराहा, सतीपुर चौराहा, सेटेलाइट बस अड्डा, खुर्रम गौटिया, बियावानी कोठी, गांधी उद्यान, प्रभा टॉकीज, चौकी चौराहा, कलक्ट्रेट पर ठहराव लेंगी।
रूट दो: स्वालेनगर से जंक्शन वाया डेलापीर-महादेव पुल
13 किलोमीटर के इस रूट पर 18 स्टॉपेज होंगे। बसें कर्मचारी नगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत बिहार चौराहा, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई, टूलिप, डेलापीर चौराहा, झूलेलाल द्वार, सलेक्शन प्वाइंट, धर्मकांटा, लल्ला मार्केट, कोहाड़ापीर, नावल्टी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, कलक्ट्रेट पर ठहराव लेंगी।
रूट तीन: झुमका तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान
16 किलोमीटर के इस रूट पर 17 स्टॉपेज तय किए गए हैं। बसें झुमका तिराहा से परसाखेड़ा, मथुरापुर, जीटीआई, सीबीगंज, मिनी बाइपास, सत्य प्रकाश पार्क, दूल्हा मियां की मजार, सिटी रेलवे स्टेशन, चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, प्रभा टॉकीज, गांधी उद्यान, बियावानी कोठी, खुर्रम गौटिया स्टॉपेज पर ठहराव लेंगी।
बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि शहर में तीन रूटों पर सोमवार से सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। स्टॉपेज और किराया तय कर दिया गया है। शहर के लोगों की सुविधा के लिए समय सारिणी को इस तरह तैयार किया गया है कि निर्धारित स्टॉपेज पर लोगों को हर 15 मिनट में बस मिल सके।