फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठने लगा घर-घर से कूड़ा

Mon, 08 Dec 2014 08:14 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू हो गई। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए सफाई कर्मचारियों को जनकपुरी में रिक्शा सौंपने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम चरण में 12 सफाई कर्मचारी आठ रिक्शों से जनकपुरी के आठ सौ घरों से प्रतिदिन कूड़ा एकत्र करेंगे। सड़क पर पड़ा कूड़ा नगर निगम के सफाई कर्मचारी उठाएंगे।
विज्ञापन

मेयर ने जनकपुरी में सोमवार सुबह 10 बजे सफाई कर्मियों को रिक्शा सौंपा। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से शहर को साफ-सुथरा बनाने में मदद मिलेगी। बड़े घरों से कूड़ा कलेक्शन का चार्ज सौ रुपये और छोटे घरों से 50 रुपये वसूला जाएगा। आउटसोर्सिंग कर्मचारी घरों का कूड़ा नजदीक के डलावघर में पहुंचाएंगे। सड़क या गलियों में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी निगम के सफाई कर्मियों की होगी। अगले चरण में एजाज नगर गौंटिया में डोर टू डोर कूड़ा एकत्र कराया जाएगा। इस मौके पर शहर विधायक डा. अरुण कुमार, नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, उप नगर आयुक्त अजीत कुमार, सहायक नगर अधिकारी निशा मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसपीएस सिंधू, पार्षद आर्येंद्र अरोड़ा कुक्की समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद थे। नगर निगम बोर्ड से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का प्रस्ताव 11 नवंबर 2013 को प्रस्ताव पास किया गया था।
रोजाना सात बजे से उठेगा कूड़ा
डोर टू डोर कूड़ा योजना प्रभारी और अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सुबह सात से अपराह्न डेढ़ बजे तक घर-घर कूड़ा एकत्र करेंगे। इसमें हॉस्पिटल का कचरा नहीं उठाया जाएगा। डस्टबिन लोगों को अपने घर में खुद रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें