फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धक्का-मुक्की होने से खाना-पीना छोड़ आमरण अनशन पर बैठे महंत

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कुछ लोगों के बुलाने पर खेत की मेड़ सीधी कराने गए खमरिया शिव मंदिर के महंत से दबंगों ने धक्का-मुक्की कर अपमानित कर भगा दिया। अपमानित महंत ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत बंजरिया चौकी पर की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराज महंत ने खाना-पीना त्याग कर मंदिर परिसर में ही आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वहीं, चौकी पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

खमरिया शिव मंदिर के महंत केदारदास ने बताया कि 10 जून को उनके पास दो लोग आए थे, जो अपने खेत की मेड़ सीधी कराने को बुलाकर ले गए। खेत पर कुछ लोगों में आपस में झगड़ा हो गया। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उपरोक्त दो लोगों ने उनके साथ धक्क-मुक्की की और भगा दिया। इससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची। शिकायत पुलिस से की गई। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
महंत ने मंदिर परिसर में ही तख्त पर मच्छर दानी लगाकर मंदिर के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर लिया है। उपनिरीक्षक रियाजुद्दीन चौकी बंजरिया ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें