फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश की आशंका से कम रही संख्या ओपीडी में पहुंचे सिर्फ 1,800 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी अस्पतालों में रविवार के अवकाश के बावजूद सोमवार को ओपीडी में आए मरीजों की संख्या कम रही। परामर्श लेने आए 1,800 मरीजों में अधिकतर को सर्द-गर्म, गले में तकलीफ, सीने में जकड़न, त्वचा, जोड़ों के दर्द की समस्या रही। वहीं, पैथोलॉजी रिपोर्ट देने के लिए नई व्यवस्था से हंगामे पर भी अंकुश लगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक, सुबह घने बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में रिमझिम भी हुई। तेज बारिश की आशंका से कम संख्या में मरीज ही ओपीडी में पहुंचे। अधिकतर को सर्द-गर्म से गले में तकलीफ, सीने में जकड़न आदि समस्याएं रहीं। मरीजों को दवा के अलावा बदलते मौसम में बचाव करने का सुझाव दिया।
वहीं, पैथोलॉजी में हंगामे से निजात के लिए जांच रिपोर्ट कक्ष संख्या तीन में दी गई। इससे जांच के लिए लोगों को परेशानी नहीं हुई। एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक, रोजाना हंगामे के कारण कतार में लगे अन्य मरीज और तीमारदार परेशान होते थे। अब पैथोलॉजी लैब में केवल जांच होगी। रिपोर्ट दूसरे कक्ष में देने की व्यवस्था शुरू की गई। आभा आईडी बनाने पर भी जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पर्चा जल्द बनवाने की होड़ में सुबह करीब 10 बजे दो युवकों में नोकझोंक हुई। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें