फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन में शहर की सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का लक्ष्य

Thu, 30 Jul 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रा और उर्स को देखते हुए नगर निगम शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद में जुट गया है। 31 जुलाई तक सभी सड़कों के गड्ढों को भरने का लक्ष्य है। इसके लिए अवर अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों की तत्काल मरम्मत और सीएनडी (निर्माण एवं विध्वंस) मलबे के निस्तारण का अभियान शुरू किया गया है। अवर अभियंताओं से 31 जुलाई तक काम कराने के साथ ही इसकी रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा गया है।
वनखंडीनाथ मंदिर की निचली लिंक गली की मरम्मत और तपेश्वरनाथ मंदिर से मढ़ीनाथ मंदिर के बीच जगह-जगह बने गड्ढों व क्षतिग्रस्त पुलिया को तुरंत ठीक कराने को कहा है। इसके अलावा कब्रिस्तान से चक महमूद जाने वाले खस्ताहाल रास्ते पर काम कराने के साथ ही जोगीनवादा दसवां घर के पास पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीन सौ बेड अस्पताल, विकास भवन, ईंट पजाया और सीआई पार्क वाली सड़क पर भी पैचवर्क कराया जाएगा। श्यामतगंज से मठ की चौकी होते हुए सिकलापुर वाया पटेल चौक से वापस श्यामतगंज तक और गंगापुर से श्यामतगंज मार्ग के सभी गड्ढों को भरने के लिए भी कहा है। सीबीगंज में आईटीआर फैक्टरी के पास जलकल विभाग की ओर से खोदे गए गड्ढों की मरम्मत भी समय से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें