फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी-बारिश में शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंधी-बारिश में रविवार को बिजली आपूर्ति का फ्यूज भी उड़ गया। इसके चलते शहर से लेकर देहात तक संकट रहा। मशक्कत के बाद जैसे-तैसे लाइनें दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल की गई तो लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग ने परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। आंधी भी चली। इस दौरान भुता के मुरारपुर के पास तार टूटने से भुता कस्बे के साथ ही पडोली दौलतपुर, करेना, सुनाहा, मुरारपुर, सिमरा, बहोर नगला, खरदहा, गजनेरा, राघवपुर गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
शाम करीब पांच बजे भुता कस्बे की आपूर्ति तो बहाल हो गई लेकिन गांवों में संकट बना रहा। वहीं, मीरगंज में आंधी व बारिश के कारण एक घंटे के लिए आपूर्ति बाधित हो गई। जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

लाइनमैन के मुताबिक 33 केवी की लाइन में फाल्ट की वजह से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बहेड़ी में तीन घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद जब आपूर्ति बहाल की गई तो 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया।

शनिवार रात से ही रुलाने लगी थी बिजली
आंधी-बारिश आने से पहले ही बिजली आपूर्ति रुलाने लगी थी। शनिवार रात करीब एक बजे शहर के कई हिस्सो में बिजली चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली फिर आई। दुर्गानगर उपकेंद्र से जुड़े वनखंडीनाथ फीडर पर रात 10:30 बजे गई बिजली चार घंटे बाद सुचारू हो सकी। शाहदाना उपकेंद्र का भी यही हाल रहा। रात को करीब आठ बजे बंच केबल जलने से कुतुबशाह की जियारत, कांकरटोला, घेर जाफर खां, बजरिया इनायत गंज इलाके में आपूर्ति बाधित रही। वहीं, सुरेश शर्मा नगर में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल रही।

हरूनगला में अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट
हरूनगला उपकेंद्र से जुड़ी अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट होने के कारण भरतौल, आशियाना, खुशबू एंक्लेव व कब्रिस्तान फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान भाजपाइयों ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। दोपहर एक बजे गई बिजली देर रात तक सुचारू नहीं हो पाई। संवाद

सुभाषनगर के 14 क्षेत्रों में आज डेढ़ घंटे गुल रहेगी बिजली

बरेली। 33/11 केवी सुभाषनगर उपकेंद्र में यार्ड मेंटेनेंस के चलते सोमवार को उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान बदायूं रोड, नेकपुर, तिलक काॅलोनी, बीडीए काॅलोनी, जागृति नगर, पटेल विहार, सर्वोदय नगर, वृदांवन काॅलोनी प्रभावित होंगी। कर्कहना चौक, इटुआ रोड, मारुति विहार, राघव वाटिका, त्रिपाठी धाम, ग्रेटर कैलाश भी प्रभावित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें