फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्वर डाउन होने से डाकघरों में ठप रहा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधान डाकघर सहित अन्य उप डाकघरों में बृहस्पतिवार को सर्वर डाउन होने से कामकाज प्रभावित हुआ। स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, रजिस्ट्री कराने के लिए आए लोगों को परेशान होना पड़ा। राखी भेजने के लिए आए लोग भी परेशान होकर यहां-वहां भटकते दिखे।
विज्ञापन

जिले के डाकघरों में आईटी 2.0 के रोलआउट होने के बाद से ही सर्वर डाउन होने की समस्या लगातार बनी हुई है। डाकघर पहुंचने वाले ग्राहकों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को प्रधान डाकघर व कुतुबखाना डाकघर में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। कनेक्टिविटी की समस्या सुबह से ही बनी रही।
स्पीड पोस्ट कराने आए बबलू ने बताया कि दो घंटे से लाइन में लगे है। आईवीआरआई से आए अनिल ने बताया कि की रक्षा बंधन के लिए राखी पोस्ट करने आए थे, काम नहीं हो पाया। रिठौरा से आए जहीर व जीतू ने बताया कि कई दिन से रिठौरा में भी कनेक्टिविटी नहीं आ रही है। प्रधान डाकघर आए तो यहां भी वही स्थिति मिली। संवाद
विज्ञापन

-

नए साफ्टवेयर के चलते अभी कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है, इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। कनेक्टिविटी न होने पर अन्य विकल्प का प्रयोग किया जा रहा है। - अखिलेश कुमार वर्मा, प्रवर अधीक्षक, डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें