फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रंजिश के चलते दबंगों ने युवक के पैर में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। प्रेम संबंधों व रंजिश के चलते दबंगों ने गांव के ही युवक को रास्ते में बाइक से रोक कर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके बांई पैर में लगी। सूचना प्रमुख के पर पहुंची पुलिस ने उसे फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्रथम उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर खजुरिया निवासी रजत गंगवार (22) पुत्र हीरालाल गंगवार ने बताया कि वह फरीदपुर से शुक्रवार रात बाइक से अपने गांव जा रहा था। ढकनी गांव के पास से बाइक व स्कूटी सवार हाजीपुर खजुरिया गांव निवासी अनिल गंगवार उसका भाई सुनील व उसका पिता महिपाल गंगवार व एक अज्ञात ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि ढकनी पुल के आगे पहुंचते ही अनिल ने उसकी चलती बाइक में पैर मारा। इसी दौरान अनिल ने उसे गोली मारने के लिए तमंचा निकाल लिया। रजत ने तमंचा छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि तमंचा छीनने के दौरान अनिल ने उस पर फायर कर दिया। गोली रजत के पैर में लगी। फिलहाल सीएचसी से रजत को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

-

फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि डॉक्टर ने अभी गोली लगने की बात नहीं कहीं। एक्स-रे होने के बाद ही डॉक्टर गोली लगने की बात को स्पष्ट करेंगे। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा। पूछताछ के लिए बुलाने पर तीनों-पिता पुत्र थाने पहुंचे। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच प्रेम संबंधों के कारण रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें