हाफिजगंज। रंजिश के चलते दबंग ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना हाफिजगंज के गांव मुल्लापुर डोरिया निवासी जुल्फिकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके गांव का ही इमरान रंजिश मानता है। शनिवार को वह खेत पर गया था। तभी इमरान साथी रजाक व मोइन के साथ घर के बाहर दरवाजे पर खड़े होकर गालियां दे रहा था। भतीजे ने गालियों का विरोध किया तो उक्त दबंग उसपर हमलावर हो गए और चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया।
चाचा का आरोप है कि उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से भतीजे पर हमला किया है। पुलिस ने इमरान, रजाक व मोइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे पक्ष के भी अब्दुल मोइन ने भी शहरयार खान जुल्फिकार समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की गंभीरता से जांच कर रही है। संवाद