फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यात्रियों के दबाव की वजह से दो जोड़ी विशेष ट्रेनों को दिया विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मियों के सीजन में शुरू की गईं विशेष ट्रेनों में ज्यादातर का संचालन अब बंद हो चुका है। जिन विशेष ट्रेनों पर अब भी यात्रियों का दबाव है उनके फेरों को बढ़ाया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के कारण पिछले दिनों जम्मू की दो जोड़ी ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया गया था। अब दो जोड़ी और विशेष ट्रेनों के फेरों को जुलाई तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

धनबाद-जम्मूतवी, धनबाद-चंडीगढ़ के बीच फुल होकर चल रहीं 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को अब 29 जुलाई तक व 03310 जम्मूतवी-धनबाद विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार और रविवार को 30 जुलाई तक चलाई जाएगी। इसके अलावा 03311 धनबाद-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 29 जुलाई तक व 03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को 31 जुलाई तक चलाई जाएगी।
छुट्टियों का सीजन खत्म होने के बाद भी इन ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बना हुआ था। पहले से तय संचालन की कई तिथियों में इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में रेलवे ने यात्री सुविधाओं के लिए फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें