फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेतरतीब खोदाई से सुगम की जगह दुर्गम हुए रास्ते

Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम, एकतानगर और मॉडल टाउन में सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार ने बेतरतीब खोदाई कराई है। इसके चलते 25 हजार से अधिक लोगों को सुगम की दुर्गम रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण कीचड़ और जलभराव से लोगों को और अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

ठेकेदार की ओर से पहले सड़क के एक ओर खोदाई की जा रही थी, इसके बाद बिना कार्य पूर्ण किए ही दूसरी साइड भी खोदाई की जाने लगी। मॉडल टाउन से कुष्ठ आश्रम रोड होते हुए गंगाशील अस्पताल तक, सेंट फ्रांसिस स्कूल से गुप्ता वॉच, स्टेडियम रोड से डेलापीर पेट्रोल पंप तक की प्रमुख सड़कों में दोनों ओर खोदाई की गई। नागरिकों का कहना है कि निगम के अधिकारी कार्यदायी संस्था को जिम्मेदार ठहराकर शांत हो गए हैं। जबकि, सड़कों के हालात काफी ज्यादा खराब हैं।


एक साथ नहीं कर सकते दोनों ओर खोदाई



एक साथ सड़क के दोनों ओर आबादी के बीच खोदाई नहीं कर सकते। पहले एक ओर का काम पूरा करें, फिर दूसरी ओर शुरू कराएं। जिन नागरिकों की सहूलियत के लिए निर्माण हो रहा है, उन्हें तकलीफ और जोखिम में डालने का कोई औचित्य मुझे समझ में नहीं आता। इस बारे में कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अगर वह नोटिस देने के बाद भी नागरिकों की सहूलियत पर ध्यान नहीं दे रही है तो कार्रवाई भी की जाए। - सीताराम, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


वर्जन-



मैंने निरीक्षण कर हालात खुद देखे हैं। ठेकेदार की फर्म अनमोल एसोसिएट्स को नोटिस देकर कहा है कि बेतरतीब खोदाई बंद करें। जहां खोदाई हुई है, वहां बैरिकेडिंग से कवर्ड करें। कोई हादसा न होने पाए। बारिश सिर पर है। उससे पहले सड़कों आवागमन के लायक बनाएं।
मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता नगर निगम


नहीं सुधरे हालात तो और बढ़ेगी दिक्कत

मुझे डीडीपुरम स्थित प्रतिष्ठान से घर तक पहुंचना मुश्किल होता है, क्योंकि पूरे माॅडल टाउन वार्ड में कोई एक रास्ता भी सुरक्षित नहीं छोड़ा गया। -गौरव श्रंगारी, कुष्ठ आश्रम रोड निवासी
मेरे ग्राहक दूसरे मार्ग तक गाड़ी लाते और पैदल प्रतिष्ठान तक आते थे, लेकिन हाल में ही पीछे वाले मार्ग में भी खोदाई कर दी गई। अब ग्राहकों को आना जाना मुश्किल है। -प्रमोद उपाध्याय, स्टेडियम रोड पर स्थित प्रतिष्ठान के स्वामी

हमारे घर के बाहर ही कीचड़ और फिसलन है। कई स्थानों पर जलभराव है। कैसे हम आते-जाते हैं। उस तकलीफ को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। - कंचन मेहरोत्रा, कुष्ठ आश्रम रोड निवासी
डीडीपुरम आना-जाना रहता है। मेरे सामने ही दो पहिया वाहन फिसल गया। असंतुलित होने से युवक गिर गया। आसपास के लोगों ने उठाया। हालात नहीं सुधरे तो दिक्कत बढ़ेगी।- राजनरायन, राजेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें