फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीआरपी के हेड कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 04 Jun 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में मंगलवार तड़के जीआरपी जंक्शन थाने के हेड कांस्टेबल विनीत कुमार यादव की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान झपकी आने से ट्रेन से गिरने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना जंक्शन के अधिकारियों को दी। विनीत वर्दी पहने थे और कमर में पिस्तौल भी लगी हुई थी। उनकी जेब से मोबाइल फोन, पर्स और शव के पास बैग भी मिला।
विज्ञापन

चाचा सतपाल ने पोस्टमाॅर्टम हाउस पर बताया कि विनीत सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे थे। सुबह चार बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुभाषनगर थाना क्षेत्र में ट्रेन के झपकी आने या पैर फिसलने के कारण वह गिर पड़े। विनीत का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है और वह मूलरूप से फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं। उनके परिवार में पत्नी नेहा, एक बेटा और एक बेटी हैं। सूचना पर एसएसपी अनुराग आर्य ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें