फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में बाघ की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, हमले से घायल था टाइगर, भूख-प्यास से तड़पकर मरा

Sat, 10 Jun 2023 09:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दुधवा में शुक्रवार को किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज के तालाब में बाघ का शव मिला। दुधवा में 4 बाघों की मौत के मामले में वन दरोगा समेत डिप्टी रेंजर और रेंजर को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज में मृत मिले बाघ की मौत भूख और प्यास से तड़पकर हुई थी। शरीर पर गहरे घाव थे। शव सड़ रहा था और कीड़े पड़ गए थे। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक कैडरेड डॉ. केपी सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से प्रतीत होता है कि मृत मिले बाघ की करीब तीन सप्ताह पहले हाथी या गैंडे जैसे बड़े जानवर से संघर्ष हुआ होगा। इसमें गंभीर जख्मी हो गया था। जख्मी होने से वह शिकार में सक्षम नहीं था। गहरे घाव पकने से सड़न होने लगी। 

संबंधित खबर- Dudhwa Tiger Reserve: बाघों की मौत पर CM योगी सख्त, जांच के आदेश; रात में ही दुधवा पहुंचे वन मंत्री
विज्ञापन


शिकार न होने से वह भूखा रहा होगा और पानी के अभाव में भीषण गर्मी के चलते शरीर डिहाइड्रेशन की चपेट में था। घाव, सड़न, भूख और प्यास के साथ डिहाइड्रेशन की वजह से बाघ कमजोर हो चुका था। जो उसकी मौत की वजह बना। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।

पोस्स्टमार्टम की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग

रिपोर्ट के मुताबिक शव में कीड़े पड़ने समेत सभी ज्वॉइंटस में भी कीड़े पड़ गए थे। संयुक्त निदेशक के मुताबिक आमतौर पर किसी जानवर के जोड़ों में कीड़े पड़ने के मामले सामने नहीं आते हैं। शव इस कदर सड़ चुका था कि उसे रख पाना कठिन था।


संबंधित खबर- बाघों की मौत बनी रहस्य: दुधवा में ऐसा क्या हो रहा, जिससे मर रहे टाइगर; 10 दिन में तीन मौतों से उठे सवाल


लिहाजा, देर रात दो बजे तक टीम ने पोस्टमार्टम किया फिर सुबह उसे जला दिया। पोस्टमार्टम से लेकर जलाने तक की प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। बता दें कि रामपुर ढकैया गांव में मरी बाघिन का पेट भी पूरी तरह खाली पाया गया था। उसका पोस्टमार्टम भी आईवीआरआई में  हुआ था। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिए हैं जांच के निर्देश 

10 दिन में तीन बाघों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और अपर मुख्य सचिव को तत्काल दुधवा नेशनल पार्क जाकर जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। वन मंत्री अधिकारियों के साथ शुक्रवार रात ही दुधवा पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें