मीरगंज। शीशगढ़ नगर पंचायत में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर दिए। कस्बे के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की तो 15 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद संज्ञान लेकर विभाग अधिकारी व कर्मी जांच करने पहुंचे, लेकिन नगर पंचायत कार्यालय में बैठकर बिना जांच किए ही लौट गए।
शीशगढ़ में आवास बिना निर्माण कराए ही अपात्रों ने पैसा हजम कर लिया है। पूर्व में तहसील प्रशासन द्वारा शिकायत पर जांच की गई तो तमाम लोग अपात्र मिले थे। उनके आवासों पर वसूली के नोटिस भी चस्पा किये गए थे,,लेकिन तो वसूली हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई।
कस्बे के लोग लंबे समय से पीएम आवास में हुए घोटाले की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ खेल कर देते हैं। अधिकारियों की जांच में तमाम लोग अपात्र पाए गए थे। बहुत सारे लोगों ने किस्त के पैसों से कोई निर्माण नहीं कराया। क्योंकि इन लोगों की पहले से ही कोठियां बनी हैं। इधर, डूंडा से अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वह शीशगढ़ गए। एक लाभार्थी के घर जाकर जानकारी मांगी थी। उन पर लगे धमकाने का आरोप निराधार है। संवाद