फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन के झगड़े में शराबी पौत्र ने मारी ईंट, 85 साल के दादा की मौत

Tue, 03 Feb 2026 07:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी में शराबी युवक ने जमीन के झगड़े में अपने दादा की जान ले ली। झगड़े के दौरान उसने बुजुर्ग दादा के ईंट दे मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों की लड़ाई को सुलझाने पहुंचे 85 वर्षीय दादा के पेट में पौत्र ने ईंट मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात नौ बजे शाहगढ़ मोहल्ले का निवासी राजू मौर्य का अपने तहेरे भाई से छह बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। इस बीच 85 वर्षीय दादा मुन्नालाल दोनों पौत्रों का विवाद शांत कराने पहुंचे। बताते हैं कि नशे की हालत में राजू ने दादा मुन्नालाल के पेट में ईंट मार दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उनको उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शराब के नशे में था आरोपी 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। अस्पताल जाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र कुमार ने उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। आरोपी राजू काफी नशे में है। उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें