फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने पुलिस को की कॉल: पहले हड़काया, फिर सीएम योगी पर हमला करने की कही बात, नशा उतरते ही सिट्टी-पिट्टी गुम

Wed, 18 Dec 2024 10:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि तलाश की भनक लगी तो अनिल ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। हालांकि देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नशेड़ी ने खेत में बैठकर यूपी 112 को कॉल करके पहले पुलिस को हड़काया और फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दे डाली। युवक ने कहा कि वह 26 जनवरी को मुख्यमंत्री को गोली से उड़ा देगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कायदे से खबर ली। नशा उतरने पर वह माफी मांगने लगा।

विज्ञापन

इज्जतनगर थाने बैरियर नंबर दो चौकी के प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार रात नौ बजे पीआरवी 3473 के कांस्टेबल कुलवंत ने उन्हें सूचना दी कि धौरेरा माफी निवासी अनिल ने एक शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि अनिल का दोस्त पुष्पेंद्र शाम सात बजे उसकी बाइक लेकर गया था और अब तक वापस नहीं आया है। जब क्षेत्र की पीआरवी टीम ने अनिल से बात करके समस्या निस्तारण के बारे में पूछा तो उसने कहा कि शाम सात बजे तक वह बरेली में था और अब चारबाग स्टेशन पहुंच गया है। इसके बाद अनिल ने पुलिस स्टाफ से ही गाली गलौज शुरू कर दी। पहले उसने इज्जतनगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मी इसे नशे का मामला मानकर चुप बैठ गए।

फिर रात 11 बजे अनिल ने दोबारा यूपी 112 पर कॉल की। इस बार उसे नशा इतना चढ़ गया कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 26 जनवरी पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने कॉल की पुष्टि करने के लिए उसकी पहचान पहले वाली कॉल के नंबर से मिलाई तो वह भी अनिल का ही निकला। इज्जतनगर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

नवाबगंज में भी करता था ऐसी हरकतें
इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि तलाश की भनक लगी तो अनिल ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। हालांकि देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी में पता लगा कि वह मूल रूप से नवाबगंज क्षेत्र का निवासी है। वहां भी वह ऐसी ही हरकतें करता था तो उसे परिजनों ने भगा दिया। अब यहां किराये पर रहकर वह दिन में मजदूरी करता है और रात में शराब पीकर इधर-उधर कॉल करता है। बुधवार को नशा उतरने पर वह माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें