फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराबी पति की खौफनाक करतूत, धारदार हथियार से पत्नी की नाक काटी

Fri, 27 Jun 2025 05:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसकी नाक काट डाली। इसके बाद चला गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के संजय नगर में बृहस्पतिवार रात पारिवारिक कलह के दौरान एक शराबी पति ने पत्नी पर हमला कर उसकी नाक काट दी। महिला की हालत बिगड़ी तो बेटियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक बेटी ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


संजय नगर निवासी महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उसकी नाक से खून बह रहा था। बेटियां उसे साथ लेकर आई थीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता शराब के लती हैं। वह रोज नशे में मां और उन लोगों को पीटते हैं। रोज की कलह से परेशान होकर मां ने सात महीने पहले मोहल्ले में ही किराए का घर ले लिया था। वह पांचों बेटियों के साथ यहां रहने लगी।

आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात पिता अचानक उनके कमरे पर आ धमके। वह मां से मारपीट करने लगे। गुस्से में पिता ने धारदार हथियार से मां की नाक पर प्रहार कर दिया। इससे मां की नाक कट गई। शोरशराबा होने पर जब आसपास के लोग आए तो पिता मौके से भाग गए। क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि बेटी की तहरीर पर आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें