फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चर्चित ड्रग माफिया ने पड़ोसी को सौंपी घर की रखवाली, सीसीटीवी फुटेज देखा तो रह गया दंग

Sat, 23 Aug 2025 04:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में ड्रग माफिया के घर से जेवर चुरा लिए गए। तब इसका पता चला, जब उसने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में पड़ोसी महिला व युवती चोरी करती दिख रही है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में चोरी करती दिखी पड़ोसी महिला और युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में चर्चित ड्रग माफिया के घर चोरी हो गई। वह अपने परिवार के साथ शहर में रहता है। कस्बा स्थित मकान की रखवाली पड़ोसी के हवाले कर दी थी। जब उसने सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसके होश उड़ गए। अब दोनों परिवारों में पंचायत हो रही है। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी निवासी दंपती बरेली में मकान बनाकर रहते हैं। कस्बा में अपने मकान की रखवाली उन्होंने पड़ोसी को सौंप दी थी। कुछ दिन पहले जब ड्रग माफिया की पत्नी अपने घर पहुंची तो कुछ जेवर कम मिले। उस वक्त उसने पड़ोसी से पूछा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया। तब ड्रग माफिया ने अपने घर में चुपचाप सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। 

सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल 
शुक्रवार सुबह को जब दंपती दोबारा अपने मकान में आए तो जेवर और भी कम मिले। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि पड़ोसी की बेटी और परिवार की महिलाएं उनके घर में आई थीं। उन्हीं ने जेवर चुराए हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला व युवती दिख रही है। पीड़ित मादक पदार्थ तस्करी के धंधे से जुड़े हैं, इसलिए थाने में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: नौ बार विदेश गई थी मुनारा बी... बरामद हुए ये दस्तावेज; बरेली में जेल भेजी गईं तीनों बांग्लादेशी महिलाएं
विज्ञापन


कस्बे में ही दोनों परिवारों की पंचायत हुई, जिसमें गालीगलौज और मारपीट की भी नौबत आ गई। इसके भी वीडियो वायरल हो रहे हैं। पड़ोसी के घर की महिलाएं सफाई दे रही हैं कि उन्होंने एक या दो जेवर ही लिए हैं उन्हें वह वापस कर देंगी। जबकि तस्कर की पत्नी का कहना है कि उनके काफी जेवर चोरी हो चुके हैं। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें