फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशे की लत में जिम ट्रेनर बना ऑटोलिफ्टर, बाइक चोरी करते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकॉम पास आरोपी का दोस्त भी पकड़ा, इज्जतनगर पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

बरेली। किला थाना पुलिस ने एक जिम ट्रेनर व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों बाइक चोरी कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि नशे की लत पूरी करने के लिए वह वाहन चोरी करते थे।
किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना पुलिस ने सत्यप्रकाश पार्क के पास दो युवकों को बाइक चोरी करते वक्त गिरफ्तार किया। दोनों के पास पहले से चोरी की गई स्पलेंडर बाइक भी मिली। इनमें से एक चौधरी तालाब निवासी सनी खान व दूसरा बाकरगंज निवासी संजीव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को पुलिस थाने ले आई। यहां पूछताछ में सनी खान ने बताया कि वह सलेक्शन प्वाइंट स्थित बॉडी पार्लर जिम का ट्रेनर है। वह बीकॉम तक पढ़ा है। कम वेतन की नौकरी से उसका नशे और मौज मस्ती का खर्चा पूरा नहीं हो पाता था, तो उसने बाइक चोरी शुरू कर दी। उसका दोस्त संजीव खेती किसानी करता है। उसे भी त्योहार से पहले रुपयों की जरूरत थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्ष 2021 से सनी बाइक चोरी के धंधे में है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें