बरेली। दूसरों को नियमों की नसीहत देने वाले दरोगा खुद ही शीशे पर काली फिल्म लगाकर कार चलाते मिले। मामले में 13 हजार रुपये का चालान काटा गया है। एसपी यातायात ने दरोगा को हिदायत दी कि दोबारा ऐसी गलती की तो इससे ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा।
शनिवार दोपहर एसपी यातायात अकमल खां चौपुला चौराहा के पास वाहनों की चेकिंग के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां से कैंट थाने के एक दरोगा की कार गुजरी। एसपी ने कार रुकवाई और काली फिल्म लगाने का कारण पूछा। दरोगा कोई जवाब नहीं दे सके और माफी मांगने लगा। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिसकर्मियों ने 13 हजार रुपये का चालान काट दिया। ब्यूरो