फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थानों में जमा कराए ड्रोन, एसएसपी ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 04 Aug 2025 07:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अफवाह फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी की सख्ती के बाद बरेली के एसएसपी ने सभी थानेदारों व सीओ को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ड्रोन और चोरों को लेकर फैली अफवाहों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद अब बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने भी एक्शन लिया है। उन्होंने शादियों व निजी कार्यक्रमों में संचालित 250 ड्रोन संबंधित थानों में जमा कराए हैं। इन्हें चलाने के लिए अब अनुमति लेनी होगी। साथ ही ड्रोन की अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में बिना अनुमति ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीएम योगी के इस निर्देश पर अमल करते हुए एसएसपी ने भी सभी थानेदारों व सीओ को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बताया है कि गांव गली के बाद बरेली में भी एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर लगाया जाए। 

यह भी पढ़ें- UP: 'मैं चोर नहीं हूं...', भीड़ ने विदेशी युवती को खंभे से बांधकर मारा, वो हाथ जोड़ कहती रही- पुलिस को बुला लो
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निजी आयोजनों में भी फिलहाल बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा। ऐसे इवेंट करने वालों के करीब 250 ड्रोन अलग-अलग थानों में जमा कराए गए हैं। रक्षाबंधन के बाद लिखित सहमति के बाद ही इन्हें रिलीज किया जाएगा।

ड्रोन की अफवाह खत्म, चोरों की बाकी
एसएसपी ने स्वीकार किया कि जिले में चोरों के आने की अफवाह अभी कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई है। ऐसे मामलों में अंजान लोगों पर हमले करने पर पुलिस ने पांच मुकदमे दर्ज कर अब तक 14 लोगों को जेल भेजा है। वहीं, ड्रोन की अफवाह में एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार कस्बों व गांवों में जाकर लोगों को सजग कर रही है कि ड्रोन या चोरों की आवाजाही की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। कुछ गलत दिखे तो स्थानीय थाना चौकी या 112 पर सूचना दें, पुलिस खुद मौके पर आकर जांच व कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन

नेपाली युवती को पीटने वाले चार आरोपी भेजे गए जेल
किला थाना क्षेत्र में अपने परिचित युवक के घर आई नेपाल की युवती को शुक्रवार रात चोर समझकर खंभे से बांधकर डंडों से पीटने वाले चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पिटाई से युवती के कई दांत और दायां पैर टूट गया। हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अब बेहतर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें