फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाप्रबंधक के निरीक्षण से पहले डीआरएम ने परखीं व्यवस्थाएं

Sun, 12 Apr 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के सोमवार को प्रस्तावित बरेली दौरे से पहले शनिवार को मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं को परखा।
विज्ञापन

डीआरएम स्पेशल ट्रेन शनिवार दोपहर बरेली होकर रोजा के लिए गुजरी। डीआरएम के बरेली जंक्शन आने का पहले से कोई कार्यक्रम तय नहीं था। शाम छह बजे के बाद रोजा से वापसी के समय डीआरएम स्पेशल गाड़ी के जंक्शन पर पहिए थम गए तो अधिकारियों के माथे पर तनाव आ गया। अधिकारियों की टीम के साथ डीआरएम विनीता श्रीवास्तव स्पेशल ट्रेन से उतरने के बाद औचक निरीक्षण करने लगीं। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, सीएमआई इमरान सैय्यद, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अमर सिंह मीना, इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के तहत आने वाले प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह पर यात्री सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पावर केबिन में व्यवस्थाओं को परखा और महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एक घंटा 10 मिनट जंक्शन पर निरीक्षण के बाद वह मुरादाबाद रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें