डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी और पत्नी तीन जनवरी को दिल्ली से लखनऊ मेल में सवार हुई थीं। उन्हें लखनऊ जाना था। सफर के दौरान मानवी के कीमती जूते चोरी हो गए। चोरी का आरोप एक महिला है, जो बरेली स्टेशन पर उतरी है।
नई दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए लखनऊ मेल (12230) के एसी कोच में सवार हुई ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी के जूते चोरी हो गए। ओडिशा के संबलपर जीआरपी थाने में इसकी दर्ज कराई गई है। जिस महिला पर चोरी का शक है, वह बरेली जंक्शन पर उतरी थी। घटनास्थल बरेली माना गया है। जीआरपी और आरपीएफ के पास घटना की सूचना आ चुकी है। आरोपी महिला की तलाश के लिए एफआईआर की प्रति आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना तीन जनवरी की रात की है। एसी प्रथम श्रेणी के कोच संख्या एच वन की बर्थ संख्या सात और नौ पर डीआरएम की पत्नी और बेटी सवार थीं। इसी कोच में सवार एक महिला भोर में पौने चार बजे बरेली जंक्शन पर उतरी। उस पर ही चोरी करने का आरोप है। आईपीसी की धारा 380 के तहत संबलपुर में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। अब जीआरपी मामले की जांच करेगी। इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि एफआईआर की प्रति प्राप्त होते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।