फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली-पीलीभीत में बूंदाबांदी... शाहजहांपुर में बारिश, गलन के बीच सर्द हवा से कांपे लोग

Mon, 09 Dec 2024 11:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / पीलीभीत

सार

Weather Update News: नवंबर का मौसम गुनगुना रहा, लेकिन दिसंबर की शुरुआत ठिठुरन से हुई। बरेली और पीलीभीत में सोमवार तड़के बूंदाबांदी हुई, जिससे गलन बढ़ गई है। 
विज्ञापन
पीलीभीत में सुबह हुई बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रात का पारा गलन का अहसास कराने लगा है। दिन में सर्द हवा के चलते धूप बेअसर साबित हो रही है। जबकि, रविवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। रात में बूंदाबांदी होने से गलन बढ़ गई है। पीलीभीत में सोमवार तड़के बूंदाबादी हुई है। वहीं सर्द हवा से कंपकंपी छूटने लगी है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ अतुल कुमार के मुताबिक प्रदेश में चली तेज पछुआ हवा की वजह से बीते तीन दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे विक्षोभ से ठंड बढ़ेगी। 11 दिसंबर से दिन और रात का पारा दो डिग्री तक गिर सकता है। अनुकूल माहौल बनने पर कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जहां बारिश नहीं होगी, वहां कोहरे का घनत्व बढ़ेगा। खासकर तराई के इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। 

तराई में सर्द हवा ने छुड़ाई कंपकंपा
पीलीभीत में रविवार को साफ रहने के बाद मौसम ने सोमवार फिर करवट ली है। सुबह पांच बजे से हो रही बूंदाबांदी से मौसम में सर्दी का असर बढ़ गया है। सुबह के वक्त बादल छाए रहे। सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया है। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखा। स्कूली बच्चे और जरूरी काम वाले लोग ही घरों से बाहर निकले। शहर के मुख्य डाकघर के पास लोगों कागज और पत्ते जलाकर हाथ सेंकते दिखे। स्टेशन और छतरी चौराहे के पास भी लोग हाथ सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में भी हुई बारिश 
शाहजहांपुर में सोमवार सुबह करीब चार बजे हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। शहर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर और पूर्वी दिशा की ओर से हवा चल रही है। 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद आठ बजे से धूप खिल गई। हालांकि गलन बरकरार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें