फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मासूम को टक्कर मारने का आरोपी जुगाड़ वाहन चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने जुगाड़ वाहन की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में आरोपी रोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

माधोबाड़ी निवासी राजकुमार ने रविवार को बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी तीन साल की बेटी शिव्यांशी को दाल से लदे एक जुगाड़ वाहन (स्कूटर ठेले) ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया। साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा बढ़ाई गई।

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान रोहन के रूप में हुई। वह गंगापुर बड़ा कुआं का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया कि वह अनपढ़ है और स्कूटर ठेला चलाकर मजदूरी करता है। घटना वाले दिन वह माधोबाड़ी गोदाम से दाल के कट्टे लादकर गंगापुर जा रहा था। रास्ते में बच्ची ठेले की चपेट में आ गई। इसके बाद वह डरकर वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें