फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैंकर की भिड़ंत में एक चालक घायल

Thu, 16 Jul 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गैनी-अलीगंज मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के पास मंगलवार रात करीब तीन बजे लकड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और दूध के टैंकर की भिड़ंत हो गई। टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रांसफार्मर से टकरा गई, जिसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मधुसूदन दूध फैक्टरी से दूध से भरा एक टैंकर गैनी से आंवला की ओर जा रहा था। दूसरी ओर, गांव खजुवाई से लकड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली गैनी की ओर आ रही थी। गैनी-अलीगंज मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के पास रात में दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। चालक का नियंत्रण कम होने पर टैंकर खाई में पलट गया। फरीदपुर के पचौमी निवासी चालक हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को खाई से निकालकर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भी नियंत्रण खो बैठा। वाहन अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर तोड़ता हुआ खाई में गिर गया। इसके चालक की पहचान मुरादाबाद के मुंडा पांडे के दौलतपुर निवासी आसिफ के रूप में हुआ है। हादसे में वह भी चोटिल हुआ। वहां से घर लौट गया।
विज्ञापन

वर्जन,
हादसे में घायल टैंकर चालक की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त करके थाने में खड़ा किया है। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें