फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरने से चालक और बालक की मौत, जन्माष्टमी की झांकी के दौरान हुआ हादसा

Sun, 06 Sep 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)

सार

बरेली के शीशगढ़ में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। जन्माष्टमी की झांकी निकाले जाने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगा लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट लगने से चालक और एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार और दीप के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ में जन्माष्टमी की झांकी निकाले जाने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरने से चालक और 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाए गए लोहे के पाइप के हाईटेंशन लाइन से छू जाने के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन




कस्बे के सराय में शनिवार शाम को जन्माष्टमी की झांकी निकाले जाने व कार्यक्रम संपन्न होने के बाद चालक वीरेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लौट रहा था। बारिश से बचने के लिए ट्रॉली पर लोहे का पाइप लगाकर तिरपाल डाला गया था। मोड़ पर सामने से आ रही बाइक को साइड देने के लिए चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को किनारे किया। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतर आया।
विज्ञापन


स्टीयरिंग में फंस गया था वीरेंद्र 
करंट की चपेट में आने से दीप राठौर (11) की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र करंट की चपेट में आकर ट्रैक्टर की स्टीयरिंग में फंस गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में विपिन उर्फ बंटी (30) भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया। रास्ते में वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। 

एसडीएम रामगोपाल शर्मा ने बताया कि राजस्व टीम से रिपोर्ट तलब की है। मृतकों के आश्रितों की हरसंभव मदद की जाएगी। अस्पताल में भर्ती बंटी की हालत ठीक है।

विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में पसरा मातम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार का बड़ा बेटा था वीरेंद्र, 15 माह पहले हुई थी शादी
शोभायात्रा के दौरान हुए हादसे से दो परिवार सदमे में हैं। तीसरा बेटे की सलामती की दुआ कर रहा है। शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र गंगवार की जान चली गई। वह दो भाइयों में बड़े थे। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। मई 2025 में ही शादी हुई थी। बेटे को खोने से घर के बुजुर्ग सदमे में हैं। पत्नी बेहाल है। परिजन उसे संभाल रहे हैं। 

वहीं, दीप (11)  की मौत से उसके माता-पिता का बुरा हाल है। मझले बेटे को खोने का गम, वह नहीं सह पा रहे हैं। पिता वीरपाल के मुताबिक, दीप तीन भाइयों में बीच का था। चाट का ठेला लगाकर बेटों को पढ़ा रहे हैं। दीप को अफसर बनाने का सपना था। मां लौटने की आस में बार-बार बेटे की राह तक रही है। 

दूसरी ओर घायल विपिन के घर में भी सन्नाटा पसरा है। डीजे संचालक विपिन दो भाइयों में बड़े हैं। उनकी दो बेटियां हैं। हादसे की सूचना से दोनों सहमी हुई हैं। परिजन सलामती की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें