फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली में आकार लेगी सप्तनाथ इको सिटी, 267 हेक्टेयर में होगी विकसित, द्वार पर दिखेगा त्रिनेत्र और त्रिशूल

Sun, 06 Sep 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक और नई टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसका नाम सप्तनाथ इको सिटी होगा। इसकी मुख्य विशेषता यहां प्रस्तावित सात थीम पार्क होंगे। 
विज्ञापन
सप्तनाथ इको सिटी का गेट - फोटो : स्त्रोत- बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बरेली में एक वृहद टाउनशिप विकसित की जाएगी। बरेली विकास प्राधिकरण(बीडीए) की ओर से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 267 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना को सप्तनाथ इको सिटी नाम दिया गया है। यह टाउनशिप आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक हरित विकास का अनूठा संगम होगी। 

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा इसकी योजना और डिजाइन नाथ नगरी की पहचान पर केंद्रित है। सप्तनाथ इको सिटी की मुख्य विशेषता यहां प्रस्तावित सात थीम पार्क होंगे। ये पार्क बरेली के सात नाथ मंदिरों की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित होंगे। इसमें आकर्षक नहर फ्रंट विकास, हरित गलियारे, पैदल पथ और आध्यात्मिक व वेलनेस क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। एक मिनी गोल्फ कोर्स, बड़े खुले स्थान और लैंडस्केपिंग भी योजना का हिस्सा हैं। इसे पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक इको-सिटी के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है।

विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
टाउनशिप का प्रवेश द्वार भी इसकी थीम के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार पर भगवान शिव के त्रिनेत्र और त्रिशूल का समागम दिखाई देगा। यह स्थापत्य बरेली की नाथ नगरी की पहचान को आधुनिक स्वरूप में दर्शाएगा। मंडलायुक्त शंभू कुमार के समक्ष परियोजना की योजना और डिजाइन अवधारणा का प्रस्तुतिकरण किया गया। उन्होंने नाथ नगरी की विरासत को आधुनिक नगरीय विकास से जोड़ने की अवधारणा की सराहना की और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बीडीए वीसी सौम्या पांडेय ने बताया कि नाथ नगरी की विरासत को संरक्षित करते हुए उसे समकालीन शहरी स्वरूप से जोड़ा जा रहा है। हरियाली, पर्यावरण, विरासत व आधुनिक सुविधाओं के संतुलन से गुणवत्तापूर्ण शहरी जीवन उपलब्ध कराने की परिकल्पना है। फिलहाल सप्तनाथ इको सिटी प्लानिंग व डिजाइन चरण में है। इसको रेरा में पंजीकरण कराकर नियमानुसार आम जनता के लिए खोला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें