फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरने से चालक और बालक की मौत

Sun, 06 Sep 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। जन्माष्टमी की झांकी निकाले जाने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरने से चालक और 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाए गए लोहे के पाइप के हाईटेंशन लाइन से छू जाने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

ग्राम सराय में शनिवार शाम को जन्माष्टमी की झांकी निकाले जाने व कार्यक्रम संपन्न होने के बाद चालक वीरेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लौट रहा था। बारिश से बचने के लिए ट्रॉली पर लोहे का पाइप लगाकर तिरपाल डाला गया था। मोड़ पर सामने से आ रही बाइक को साइड देने के लिए चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को किनारे किया। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतर आया।
करंट की चपेट में आने से दीप राठौर (11) की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र करंट की चपेट में आकर ट्रैक्टर की स्टीयरिंग में फंस गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में विपिन उर्फ बंटी (30) भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया। रास्ते में वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। बंटी का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बहेड़ी तहसीलदार भानुप्रताप ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
वर्जन
मौके पर गए थे। राजस्व टीम से रिपोर्ट तलब की है। मृतकों के आश्रितों की हरसंभव मदद की जाएगी। अस्पताल में भर्ती बंटी की हालत ठीक है। - रामगोपाल शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें