फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पिएं पानी, स्वास्थ्य का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य का अर्थ केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से स्वस्थ होने का असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अगर हम इन सभी प्रारूपों से स्वस्थ हैं तो हम अपने आपको स्वस्थ कह सकते हैं। गर्मियों में प्रार्थना सभा में भी छात्राएं बेहोश होती हैं, इसका कारण डिहाइड्रेशन है, इसलिए हमें दिन में 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए। ये बातें अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को कांति कपूर स्कूल में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सैदपुर हॉकिंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ. सरस्वती अग्रवाल ने कही।
विज्ञापन




उन्होंने छात्राओं को दांतों की सफाई, हाथ धोने जैसी बुनियादी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अधिकांश लड़कियों को चक्कर आते हैं, थोड़ी भाग-दौड़ करने के बाद जल्दी थक जाती हैं, ऐसी स्थिति में हीमोग्लोबिन कम हो सकता है, इसकी जांच अवश्य करानी चाहिए। हीमोग्लोबिन की मात्रा 12 ग्राम से कम नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसके लिए रेगुलर चेकअप कराना चाहिए। इसके कम होने के दो कारण हो सकते हैं पहला कारण असंतुलित भोजन या दूसरा कारण पेट में कीड़े भी हो सकते हैं।



साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने छात्राओं को अपनी फोटो किसी अन्य से साझा नहीं करने के लिए कहा। यदि कोई बाहरी व्यक्ति आपके साथ कुछ गलत करता है, जिसका आपको आभास है ऐसी स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1091 पर भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन




डॉ. अग्रवाल ने छात्राओं को 10-26 साल तक की लड़कियों को लगाई जाने वाली कैंसर वैक्सीन की जानकारी दी। इस दौरान छात्रा वंशिका ने अपने कॅरिअर के बारे में पूछा, जहां उसे बताया गया कि आईएएस एक अच्छा कॅरिअर विकल्प है, प्रशासनिक सेवाओं में जुड़ने का अर्थ है समाज की सेवा करते हुए देश संचालन में योगदान देना। कार्यक्रम में 201 छात्राएं उपस्थित रहीं। वहीं, शिक्षिकाओं में प्रगति, स्मृति, विभा, मोग्दा, राखी सक्सेना, दिव्या उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें