फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयनारायण में सजे तीन हजार से ज्यादा मॉडल

Wed, 16 Nov 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Dressed in jainarayan three thousand models - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान की ओर से शहर के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में चार दिवसीय 44 वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी मंगलवार को शुरू हो गई। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के तमाम विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। नन्हें वैज्ञानिक के रूप में करीब तीन हजार से ज्यादा बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडल प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए हैं। प्रोजेक्ट और मॉडलों को मंडलवार अलग-अलग रूम में सजाया गया है। यह माडल बुधवार को सुबह से शाम तक दर्शकों के लिए खुले रहेंगे।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ दोपहर पर्यावरण चेतना के विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति के बीच राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान की निदेशक नीना श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने शिक्षकों को सदैव जागरूक एवं नवाचारों से स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया। इस मौके पर डीके बालिका इंटर कालेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मनमोह लिया। जयनारायण कालेज के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी। शाम को हुई खाद्य सुरक्षा गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप विश्नोई ने शहरों में किचन गार्डन पर जोर दिया। कृषि ज्ञान केंद्र के डॉ. एसपी सिंह, डॉ. चन्द्र शेखर, जिला विज्ञान समन्वयक रवि प्रकाश शर्मा, गोष्ठी संयोजक डॉ. सुरेश चन्द्र रस्तोगी औश्र आईवीआरआई के डॉ. एके गर्ग ने भी खाद्य सुरक्षा का महत्व बताया। संचालन डॉ. गोविंद दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी, एडी (बेसिक), शशि देवी शर्मा, बदायूं के डीआईओएस राकेश कुमार, डायट के प्रभारी प्राचार्य जीएल कोली समेत कई शिक्षा अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें