फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: 'सफलता के लिए सपने देखना जरूरी, पर मेहनत के बिना कुछ संभव नहीं'

Sat, 19 Jul 2025 10:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में संबोधित करतीं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफलता पाने के लिए सपने देखना जरूरी है, लेकिन मेहनत के बिना कुछ संभव नहीं। सपने तभी पूरे होते हैं, जब आप उनके बारे में सोचते हैं और प्रयास करते हैं। अगर आपने मन में कुछ ठान लिया तो आपका आधा काम उसी वक्त पूरा हो जाता है। इसके बाद आपको सही दिशा में मेहनत करनी होती है, क्योकि इसके बिना कुछ हासिल नहीं हो सकता। ये बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियों का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। इसलिए उनको हमेशा एक लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। आज के दौर में बेटियों को बेहद सावधानी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। सोशल मीडिया की चमक से प्रभावित होकर कोई भी गलत कदम न उठाएं। यहां कई अनजान लोग आपको प्रलोभन देंगे, लेकिन इससे सावधान रहना होगा। एक गलत कदम से आपका पूरा जीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। 

सीएसआई लखमी सिंह ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने की सलाह दी। वाहन से जुड़े सभी प्रपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस आदि अपडेट रखने के लिए कहा। इस दौरान डॉ. राधे यादव, डॉ. रुचि, डॉ. दिव्या, डॉ. अल्का जायसवाल, डॉ. प्रज्ञा रावत, डॉ. अभिलाषा, डॉ. गीता, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. ज्योति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में शिक्षिकाएं व छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आपकी एक भूल से खाली हो सकता है खाता
साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के सहारे ज्यादातर युवतियों को निशाना बनाया जाता है। हम हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए गूगल की सहायता लेते हैं, लेकिन यहीं छोटी सी भूल हमारे बैंक खाते को खाली भी कर सकती है। अपने फोन और सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखें। अगर कोई आपका फेक अकाउंट बनाता है तो report a violation of privacy instagram या facebook को सर्च कर शिकायत कर सकते हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद अकाउंट बंद हो जाएंगा। 
विज्ञापन

एसपी ने सवालों के दिए जवाब 
सवाल : प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने पर क्या करना चाहिए ? - इशिता, बीए पंचम सेमस्टर 
जवाब : ऐसे समय में परिजनों से अच्छा साथी कोई नहीं हो सकता। उनके साथ समय बिताएं और निराश हुए बिना दोबारा तैयारी करें। जरूरी नहीं कि पहले ही प्रयास में सफलता मिल जाए। कामयाब होने तक मेहनत जारी रखें। 
सवाल : दहेज प्रथा के खिलाफ कानून बनाया गया है, लेकिन अब तक इसे रोका नहीं जा सका, ऐसा क्यों? - कीर्ति पाल, बीएड तृतीय सेमेस्टर
जवाब : दहेज लेना और देना दोनों ही कानूनन अपराध है। कानून के साथ समाज को खुद भी इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। अपने आस-पास लोगों को बताएं कि इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को जेल भेज सकती है।
सवाल : यूपीएससी की तैयारी करते हुए वैकल्पिक विषय कैसे चुनें। - शविस्ता, बीए तृतीय सेमेस्टर
जवाब : यूपीएससी की तैयारी के दौरान ऐेसे विषय को चुनें जो आपको सरल लगता हो या आपका पसंदीदा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें