फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोबोटिक मशीनों से होगी नालों की सफाई, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Sun, 21 Jun 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के बड़े नालों और मैनहोल की सफाई के लिए नगर निगम ने तीन अत्याधुनिक रोबोटिक मशीनें मंगवाई हैं। इससे नाला सफाई का काम न सिर्फ आसान हो जाएगा, बल्कि इसमें तेजी भी आएगी। नगर निगम को उम्मीद है कि मानसून की दस्तक से पहले इन मशीनों के जरिये नाला सफाई अभियान को गति देकर शहरवासियों को जलभराव से राहत दिलाई जा सकेगी। 15वें वित्त आयोग से मिले अनुदान में से पांच करोड़ रुपये से इन मशीनों की खरीद की गई है।
विज्ञापन

रोबोटिक मशीनों के इस्तेमाल से सफाई कर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालकर मैनहोल के अंदर नहीं उतरना पड़ेगा। इन मशीनों में एडवांस गैस सेंसर लगे हुए हैं जो मैनहोल के भीतर मौजूद जहरीली गैसों का पहले ही पता लगा लेते हैं। इनमें सीसी कैमरे भी फिट हैं, जिनकी मदद से ऑपरेटर डैशबोर्ड पर लगी स्क्रीन पर नाले के अंदर की पूरी स्थिति को लाइव देख सकेंगे। इसमें एक विशेष स्क्रीन लगाई गई है जो काम की प्रगति पर नजर रखती है। इसको संचालित करना भी बेहद आसान है। जमीन की सतह पर बाहर खड़े होकर महज दो कर्मचारी इसे ऑपरेट कर सकते हैं।
20 फीट तक गहरे नालों की करेंगी सफाई
नगर निगम की ओर से खरीदी गईं रोबोटिक मशीनें 20 फीट तक गहरे नाले से कूड़ा व सिल्ट निकाला सकती हैं। सिल्ट निकालने के बाद ये पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उसे डाल देंगी। इससे सड़क पर गंदगी नहीं होगी और सफाई का काम भी आसानी से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीन रोबोटिक मशीनें मय गाड़ियों के निगम पहुंच गई हैं। आरटीओ में पंजीकरण के बाद इन्हें नाला सफाई के लिए उतारा जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें