फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौ साल से नहीं बनी नाली, मच्छरों से फैल रहीं बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नौ साल बाद भी नाली न बनने और मच्छरों के प्रकोप से परेशान वंशीनगला की महिलाएं मंगलवार को नगर निगम पहुंचीं। मेयर से मिलकर उन्होंने समस्याएं गिनाईं। समाधान की मांग की। महिलाओं से ज्ञापन लेकर मेयर ने जल्द प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर निगम पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि वंशीनगला के मांझे वाले बगीचा का हाल खराब है। नौ वर्षों से लगातार मांग के बावजूद अब तक नाली नहीं बनी है। घरों के बाहर जलभराव होने से मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी मंजू रानी ने बताया कि अब तक कई बच्चे संक्रमण की चपेट में भी आ चुके हैं। नाली निर्माण के लिए कई बार स्थानीय पार्षद से गुहार लगाई है लेकिन समस्या जस की तस बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें