फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीसलपुर चौराहे से नाले की निकासी बंद... नौ वार्डाें की चार लाख आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर चौराहे से नाले की निकासी बंद होने से नौ वार्डाें में जलभराव की समस्या बन रही है। आकाशपुरम व गार्डन सिटी जैसे पॉश कॉलोनी में तक में जलभराव हो रहा है। वहीं नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एक वर्ष से पुलिया निर्माण कर नाले की निकासी को चौड़ा करने की कवायद शुरू करने का दावा कर रहे हैं। निकासी न होने की वजह से चार लाख से अधिक आबादी परेशान है।
विज्ञापन


आकाशपुरम वॉर्ड में जगतपुर की गलियों में जलभराव होने के कारण जनता ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर नालों से अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई की थी, लेकिन अब फिर से नाले में कूड़ा भरने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। आकाशपुरम वार्ड के पार्षद पति चंद्रपाल राठौर ने बताया कि जगतपुर का मुख्य नाला बीसलपुर चौराहे की पुलिया से गुजर रहा है। पुलिया से लेकर बीसलपुर रोड तक पड़ा पाइप सिर्फ दो मीटर का ही है, जिसकी वजह से जलनिकासी ठीक से नहीं हो पाती है और कूड़ा वहीं अटक जाता है। महापौर, तत्कालीन नगर आयुक्त ने एक साल पहले भी पीडब्ल्यूडी से पुलिया निर्माण कराने के साथ नाले के पाइप को चौड़ा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही पीडब्ल्यूडी सिर्फ एस्टीमेट बना रहा है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं किया। संवाद



- जिन नालों की चार दिन तक हुई सफाई, उन्हीं में फिर कचरा



जगतपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर चार दिनों तक अतिक्रमण को हटाकर अभियान चलाया और नालों की सफाई की थी। तब पानी की निकासी हुई। अब वहीं नाले दोबारा से जाम हो गए हैं, इनमें कूड़ा भर गया है। इसकी वजह से आकाशपुरम वार्ड की हर गली में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहां की जनता जलभराव से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन


- ये वार्ड हो रहे प्रभावित

जगतपुर नाले में पीछे से कई वार्डाें का पानी आकर जुड़ता है। इसकी वजह से वार्ड 40 सहसवानी टाेला, 43 आकाशपुरम, 53 रोहली टोला, 62 चक महमूद, 71 नई बस्ती, 75 एजाजनगर, 79 चक महमूद नगर वार्ड की जनता प्रभावित है।





बातचीत...



नाले में दुकानों से लेकर घरों तक का कूड़ा डल रहा है, इस कारण पानी की निकासी नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। एक साल से जलनिकासी की समस्या है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। - दिनेश चंद्र पंत, गार्डन सिटी



जगतपुर में सभी गलियों में जलभराव हो गया है। नाले की निकासी नहीं हो रही है। नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी से कहा है कि निकासी के लिए पुलिया का निर्माण करें, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। - मोहम्मद असलम, जगतपुर

नवरात्र के साथ ईद भी आ रही है। रमजान में तारावीह को जाना भी मुश्किल हो गया है। जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब त्योहारों पर राहत मिलेगी या नहीं पता नहीं। - एडवोकेट शाहीद अली




दोबारा से मशीन भेजकर सफाई कराई जाएगी। प्रेशर से पानी आने पर निकासी हो जाती है। पीडब्ल्यूडी की सड़क है, उनसे कहा भी है अगर पैसा मिलता है तो ठीक है नहीं तो हमें भी एस्टीमेट बनाकर दे दें, जिससे लोगों को राहत देने का मार्ग निकल सके। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त

सेटेलाइट से पीलीभीत रोड की बैरियर-टू पुलिस चौकी तक सिक्सलेन प्रस्तावित है। इसी में पुलिया भी बनेगी। स्वीकृति आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें