फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन साल से अधूरा नाला, हवा में लहरा रहा सरिया

Sat, 07 Dec 2024 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वार्ड दस के गगन विहार में तीन साल से नाला अधूरा पड़ा है। सरियाें का जाल हवा में लहरा रहा है। क्षेत्रवासियों की बार-बार शिकायत के बावजूद अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहां हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गगन विहार में तीन साल पहले ठेकेदार ने सड़क व नाले का निर्माण कराया था। क्षेत्रवासियों के मुताबिक इंटरलॉकिंग सड़क डालने के बाद ठेकेदार भाग गया। तब से नाला अधूरा पड़ा है। उसके दोनों ओर दीवार तक खड़ी नहीं की गई है। नाले में गंदा पानी भरा है। क्षेत्रवासियों की मानें तो कई राहगीर उसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
सभासद अरुण कुमार ने बताया कि नाला अधूरा होने की जानकारी नहीं है। हमसे पहले जो सभासद रहे, उन्हीं के कार्यकाल में इसका निर्माण हुआ था। वहीं, क्षेत्रवासियों ने बताया कि नगर निगम से भुगतान नहीं मिलने के कारण ठेकेदार नाले को अधूरा छोड़ गया।
विज्ञापन





कुछ दिनों पहले नाले में गिरने से एक घोड़े की मौत हो गई थी। तब यहां अफसर भी जुटे थे। इसके बावजूद काम पूरा नहीं कराया गया। - ठाकुर



तीन साल से क्षेत्रवासी किसी तरह बचकर यहां से निकल रहे हैं। बाहरी लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। ऐसे में उनको दिक्कत होती है। - महिपाल


पुलिया से गुजरते वक्त जरा सा पैर फिसला तो हादसा होना तय है। इसके बाद भी प्रशासन नहीं सुन रहा। काम छोड़कर रोज निगम भी नहीं जा सकते। - राजाराम



वर्जन...
निर्माण पूरा क्यों नहीं हुआ और शिकायतों का अब तक संज्ञान क्यों नहीं लिया गया? इसको दिखवाएंगे। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर वजह पूछी जाएगी। लापरवाही मिली तो फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें