फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रौली-अलीगंज मुख्य मार्ग पर नाला चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मझगवां ब्लॉक के कस्बा अलीगंज में सिरौली-अलीगंज मुख्य मार्ग पर नाले का पानी जमा हो गया है। इससे यहां से गुजर रहे दस हजार वाहन चालकों को एक माह से परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शाकिर खां का कहना है कि कस्बे में सिरौली-अलीगंज मुख्य मार्ग पर नाला चोक हो गया है। साफ-सफाई न कराने से सड़कों पर जलभराव हो गया है। यह समस्या एक माह से बनी हुई है। वह कई बार इस सड़क पर अपने स्तर से सफाई करवा चुके हैं, लेकिन कुछ देर में पानी फिर भर जाता है। यहां से प्रतिदिन दस हजार वाहन गुजरते हैं, जो कि प्रभावित हो रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी के दायरे में आता है यह मार्ग
शाकिर खां ने बताया कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के दायरे में आता है। विभाग अफसरों से कई बार शिकायत की है। हालांकि इस समस्या से निजात पाने के मकसद से आंवला-अलीगंज मार्ग से बड़ा नाला निर्माण कार्य का काम शुरू हो चुका है, लेकिन यह लंबी प्रक्रिया है, तब तक लोगों का जलभराव वाले मार्ग से निकल पाना संभव नहीं है। ऐसे में वैकल्पिक रास्ता निकाला जाए। स्थानीय निवासी शोभित पांडेय ने बताया कि आए दिन जलभराव के कारण वाहन फंस जाते हैं। कई बार राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को होती है। संवाद
विज्ञापन


संबंधित विभाग को कह दिया गया है। यहां नाले को चौड़ा किया जा रहा है। इसकी जद में कुछ मकान भी आ रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि समस्या का निदान जल्द से जल्द हो जाए।
विज्ञापन

-नहने राम, एसडीएम, आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें