फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईसाई धर्म कबूल न करने पर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। ईसाई धर्म कबूल न करने पर पति ने पत्नी को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। असफल रहने पर बेरहमी से पीटकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। महिला के पिता ने थाना हाफिजगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुनौर निवासी हीरालाल ने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह पीलीभीत के एक गांव में किया था। विवाह के बाद पता चला कि महिला का पति पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं, जिस पर महिला ने जिंदगी की गुजर बसर के लिए यह सब भुला दिया और वहीं रहने लगी, लेकिन कुछ महीने बाद महिला को पूजा पाठ करने से भी रोका जाने लगा। महिला को पता चला कि उसके ससुराल के लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया है।
महिला ने पति से कहा कि यह सब बातें छुपा कर उससे शादी क्यों की गई। इससे नाराज पति ने उसके साथ मारपीट की। दो दिन पूर्व महिला पर भी ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। उसके विरोध पर उसे पीटा गया। चुनरी से उसकी गला दबाकर पति ने हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन

शोर होने पर आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बचाया। पति द्वारा निकाले जाने के बाद महिला ने कार्रवाई की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर की सत्यता की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें