फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक माह पहले बना नाला, बारिश के बाद दीवार ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

वार्ड पांच अबादानपुर में बनवाए जा रहे नाले की दीवार पहली बारिश में ही ढह गई। नाले की दीवार ढहने के बाद नागरिकों ने मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार द्वारा कराए गए निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
निकाय चुनाव से ठीक पहले पालिका में शामिल हुए गांव अबादानपुर में करीब एक महीने पहले पानी की निकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण कराया गया है, जो सीजन की पहली बरसात भी नहीं झेल सका। बारिश के दौरान नाले की नवनिर्मित दीवार मिट्टी समेत काफी दूर तक ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मिर्जापुर में बने तालाब की दीवारों में दरार आ गई। बरसात बंद होने पर नागरिकों ने ठेकेदार द्वारा कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि हल्की बरसात में दीवार ढह गई तो तेज बहाव को किस प्रकार संभाल पाएगी।
ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मिट्टी में पानी का दबाव बनने से नाले के कुछ हिस्से की दीवार ढह गई। इसका फिर से निर्माण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें