फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहली बारिश से सड़कों पर भरा पानी, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
कस्बे में भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
शीशगढ़। बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे कस्बे की सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। हालांकि गर्मी से राहत भी मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया था। बुधवार सुबह से हुई जोरदार बारिश ने गर्मी से राहत दी। तेज बारिश से कुछ ही देर में ही सड़कों व गलियों में पानी ही पानी दिखाई देने लगा। बच्चों ने बारिश का आनंद लिया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश में बच्चे और युवा भीगते नजर आए। बारिश के चलते बहेड़ी रोड पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नाले-नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को दिक्कतें हुईं। जगह-जगह अव्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने जिम्मेदारों को कोसा।
विज्ञापन

फसलों के लिए है संजीवनी
यह बारिश धान समेत अन्य फसलों के लिए संजीवनी है। धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। सुबह आठ बजे से हवा के साथ तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। लगभग डेढ़ घंटे तक जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें