DR. Viren Dngwal memory will be rewarded with honors literature Kishan saroj
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा ने रविवार को बैठक कर नवम बसंतोत्तव कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। इस बार किशन स्वरूप को डॉ. वीरेन डंगवाल स्मृति साहित्य सम्मान से नवाजे जाने का निर्णय लिया गया है। उत्सव 26 फरवरी को मनाया जाएगा। समाज के लोग जिला अस्पताल में रक्तदान भी करने जाएंगे।
बैठक में महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इस बार मेधावी छात्राें का सम्मान करेंगे और समाज के बुजुर्गों को मंच पर बुलाकर उनका आशीर्वाद भी लिया जाएगा। जिला महासचिव केसी जोशी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के 75 फीसदी और सीबीएसई, आईसीएसई के 80 फीसदी प्राप्त मेधावी छात्रों का सम्मान इस बार होगा। अपने नाम जुड़वाने के लिए महासभा के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। संयोजक डीएस धनिक ने बताया कि बसंतोत्सव से पूर्व महासभा जिला अस्पताल के लिए रक्तदान शिविर भी लगाएगी। उन्होंने सभी पर्वतीय समाज के लोगों से अपील की है कि रक्तदान में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर मानव सेवा में आगे आएं। बैठक में कर्नल एमसी पंत, दामोदन लोहानी, सतीश नैथानी, विनोद कांडवाल, भुवनेश घिल्डियाल, राजेश चंद्र, राम प्रसाद, दीवान सिंह बिष्ट व अन्य शामिल रहे।